समास हिंदी व्याकरण
समास समास का तात्पर्य है ‘ संक्षिप्तीकरण ’ । दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए एक नवीन एवं सार्थक शब्द को समास कहते हैं। जैसे - ‘ रसोई के लिए घर ’ इसे हम ‘ रसोईघर ’ भी कह सकते हैं। सामासिक शब्द समास के नियमों से निर्मित शब्द सामासिक शब्द कहलाता है। इसे समस्तपद भी कहते हैं। समास होने के बाद विभक्तियों के चिह्न ( परसर्ग ) लुप्त हो जाते हैं। जैसे - राजपुत्र। समास - विग्रह सामासिक शब्दों के बीच के संबंध को स्पष्ट करना समास - विग्रह कहलाता है।विग्रह के पश्चात सामासिक शब्दों का लोप हो जाताहै जैसे - राज + पुत्र - राजा का पुत्र। पूर्वपद और उत्तरपद समास में दो पद ( शब्द ) होते हैं। पहले पद को पूर्वपद और दूसरे पद को उत्तरपद कहते हैं। जैसे - गंगाजल। इसमें गंगा पूर्वपद और जल उत्तरपद है। समास के भेद समास के छः भेद हैं : 1. अव्ययीभाव 2. ...